कोरोना के डर से कोविड सेंटर से भागे 5 आरोपी गिरफ्तार, पांचों हैं संक्रमित, थाने में TI को पीटा, वाहनों में की थी तोड़फोड़

Ads

कोरोना के डर से कोविड सेंटर से भागे 5 आरोपी गिरफ्तार, पांचों हैं संक्रमित, थाने में TI को पीटा, वाहनों में की थी तोड़फोड़

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 06:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

बलौदाबाजार, बिलाईगढ़। कोविड सेंटर से भागे पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। सभी अपने घर में जाकर छुपे थे। खोजबीन कर रही पुलिस को इसकी भनक लगते ही सभी को गिरफ्तार कर लिया। संक्रमित होने के कारण सभी को दोबारा कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। SDOP संजय तिवारी ने इसकी जानकारी दी है।

Read More News: मैराथन मीटिंग…आखिर पक क्या रहा है? 

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भागने की वजह को लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि कोरोना के डर से कोविड सेंटर से भागे थे। बता दें कि पुलिस ने भटगांव TI के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किए थे। आरोपियों ने थाने में घुसकर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ का भी आरोप है।

Read More News: ‘मिशन-23’…निगम मंडल का पेंच…मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस निगम मंडल के पेंच को कब सुलझा पाती है? 

आरोपियों में 2 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 5 आरोपियों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं इलाज के लिए कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस बीच पांचों आरोपी मंगलवार को फरार हो गए। पांचों के फरार होने की खबर से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया था। फिलहाल सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More News: सफेद पहाड़ों के गुनहगार! ग्वालियर में रेत के बाद पत्थर माफियाओं की दहशत