रायपुर । कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कल रात 11 बजे से रायपुर पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। ये लॉकडाउन 55 घंटे का होगा यानि सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा । इस दौरान रायपुर में लोगों के बाहर निकलने के साथ दुकानों पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिसमें सभी सार्वजनिक परिवहन सेवा, निजी बस, टैक्सी सहित सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब की सख्ती, मुसलमान बनने के लिए दबाव डालने वाले नागरिक की गि…
इस लॉकडाउन से अति आवश्यक चीजों को छूट रहेगी । खाद्य पदार्थ, दूध, ब्रेड, फल-सब्जी, चिकन-मटन, मछली-अंडा, दवा दुकान, मोबाइल रिचार्ज, चश्मा दुकानें, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई हैं। सरकारी और निजी अस्पताल, नगर पालिका के साथ को भी छूट दी गई हैं।
ये भी पढ़ें- PM इमरान खान को सता रहा ये डर, भारत पर लगाए बेबुनियाद आरोप, ट्विटर …
सुबह साढ़े 6 से साढ़े 9 बजे तक हॉकर और दूध बांटने वाले भी लॉकडाउन के नियमों से बाहर होंगे। आदेश के अनुसार मई माह के हर शुक्रवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में शासकीय आदेश बताने और इसका पालन करवाने रायपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।