छत्तीसगढ़ में जल्द होगी निगम मंडलों में नियुक्ति, कई पद केवल भत्ते की पात्रता वाले, कांग्रेस समन्वय समिति में बनी सहमति

Ads

छत्तीसगढ़ में जल्द होगी निगम मंडलों में नियुक्ति, कई पद केवल भत्ते की पात्रता वाले, कांग्रेस समन्वय समिति में बनी सहमति

  •  
  • Publish Date - June 15, 2020 / 10:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति ने आज बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक के दौरान लंबे समय से खाली पड़े निगम मंडलों की सीट पर नियुक्ति के लिए समन्वय समिति के सदस्यों के बीच सहमति हो गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दावेदारों के नाम पर चर्चा होगी और इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया से दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी।

Read More: धर्म/पर्यटन : असीरगढ़ किले की शान है विशाल जामा मस्जिद, अंग्रेजों का बनाया गिरिजाघर भी है आकर्षण का केंद्र

समन्वय समिति के सदस्य मंत्री शिव डहरिया ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि निगम और मंडल में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। निगम और मंडल में नियुक्ति की राह में खर्च में कटौती रोड़ा नहीं बनेगी। कई पद केवल भत्ते की पात्रता वाले हैं, निगम और मंडल में नियुक्ति से खर्च का भार नहीं पड़ेगा। जल्दी ही सभी दावेदारों के नामों पर चर्चा होगी और प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया की सहमति से सूची तैयार की जाएगी।

Read More: प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता की कोरोना से मौत, परिवार के चार सदस्य भी पाए गए हैं सक्रमित

बैठक के दौरान सत्ता-संगठन की आगामी रणनीति, राज्य सरकार की न्याय समेत अन्य कई योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, समन्वय समिति के सदस्य मंत्री शिव डहरिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।