रायपुर: प्रदेश में लगातार बदलते मौसम के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 11.30 तक लगाई जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। बता दें बीते दिनो मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि आगामी दिनों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होगी साथ ही विभाग ने लू चलने की की संभावाना जातई थी।
Read More: बदली गई परीक्षा प्रणाली, अब पहली से 8वीं कक्षा की परीक्षाएं भी होंगी बोर्ड की तर्ज पर
वहीं, शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक और बड़ा बदलाव किया है। इस बार परीक्षाएं एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा निर्धारित लर्निंग आऊटकम के आधार पर कराया जाएगा। इसके तहत पूरे प्रदेश में एक ही तारीख में परीक्षाएं एक साथ होंगी। इसके लिए राज्य स्तर पर समय-सारिणी बनाए जाएगी। इस वर्ष ये परीक्षाएं 30 मार्च से 25 अप्रैल के मध्य होगी। बताया जा रहा है कि ऐसा कर शिक्षा विभाग बच्चों की पढ़ाई का राज्य स्तरीय आंकलन करना चाहती है।