सीएम करेंगे सभी कलेक्टर्स के साथ चर्चा, उद्यमियों- प्रवासी मजदूरों से सुनेंगे उनकी समस्याएं

Ads

सीएम करेंगे सभी कलेक्टर्स के साथ चर्चा, उद्यमियों- प्रवासी मजदूरों से सुनेंगे उनकी समस्याएं

  •  
  • Publish Date - June 24, 2020 / 03:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सभी जिले के कलेक्टर्स के साथ चर्चा करेंगे। इसके अलावा सीएम शिवराज प्रवासी मजदूरों और उद्यमियों से भी कई विषयों पर मंथन करेंगे। प्रदेश में बिजली आपूर्ति की भी समीक्षा की जा सकती है ।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन जून माह में भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देगा एक दिन का वेतन

सीएम शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे समस्त जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें- हुक्की डुक्की रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, लोगों को हुक्का पिलाते संचालक

दोपहर 4 बजे प्रवासी श्रमिकों और रोजगार प्रदाता उद्यमियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति की समीक्षा बैठक भी करेंगे।