कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने नगरीय निकाय चुनाव की जीत पर जाहिर की खुशी, कहा- राहुल गांधी को है छत्तीसगढ़ से लगाव

Ads

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने नगरीय निकाय चुनाव की जीत पर जाहिर की खुशी, कहा- राहुल गांधी को है छत्तीसगढ़ से लगाव

  •  
  • Publish Date - December 26, 2019 / 05:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर एआईसीसी के छत्तीसगढ प्रभारी पीएल पुनिया ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने जीत का श्रेय राज्य सरकार के 1 साल के कामकाज को दिया है। पीएल पुनिया नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट आने के बाद पहली बार छत्तीसगढ आए हैं।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ‘अटल मेडिकल युनीवर्सिटी’ की रखी आधारशिला, 25 फिट ऊंची …

एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत में पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने अभी 1 साल हुए हैं। इस समय में राज्य सरकार ने जिस तरह से काम किया है, चाहे वो गरीब के हित में हो या किसान, युवा, बेरोजगार या महिलाओं के हित में हों, उसकी वजह से जनता खुश है और सरकार के पक्ष में अपना निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने शुरू की ‘अटल भू-जल योजना’, अब हर घर को मिलेगा साफ पीने…

पीएल पुनिया ने यह भी कहा है कि राजीव गांधी की तरह राहुल गांधी को भी छत्तीसगढ़ से बहुत लगाव है, वे आदिवासी भाइयों को अपना परिवार समझते हैं, इसलिए बार-बार यहां आते हैं। इधर राज्य सरकार के आयोजन की भी तारीफ करते हुए पुनिया ने कहा कि सरकार के इस प्रयास को बहुत आगे ले जाना है, आयोजन से न केवल संस्कृति का बढ़ावा मिलेगा बल्कि कलाकारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/6YGhBgOo9zU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>