पानी भरने को लेकर हुआ जमकर विवाद, क्षेत्रीय महिलाओं ने स्थानीय पार्षद और सहयोगियों पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, देखिए वीडियो

Ads

पानी भरने को लेकर हुआ जमकर विवाद, क्षेत्रीय महिलाओं ने स्थानीय पार्षद और सहयोगियों पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - May 28, 2019 / 02:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रायपुर । राजधानी के जवाहर नगर में पानी को लेकर जमकर सिर फुटव्वैल हुआ। महिलाओं ने इलाके के पार्षद के रिश्तेदारों पर मारपीट के आरोप लगाये हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिलाओं और पार्षद के भतीजों के बीच पानी भरने को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को एक बार इसी मुद्दे पर जमकर विवाद हुआ।

ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव बोले- प्रचंड जीत दर्ज कर 23 मई को बना दिया ऐतिहासिक, मनाया जाना चाहिए

पीड़ित महिलाओं ने पार्षद के भतीजों सचिन,चिंटू और विजय गुप्ता पर पर बाहरी गुंडे बुलवाकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित महिलाओं ने देर रात मौदहापारा थाना पहुंचकरऔर उनके खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- कमलनाथ ​कैबिनेट की बैठक, ओद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन सहित इन प्रस्तावों

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/WEJWIetiG3A” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>