भोपाल: कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।
Read More: ‘लेटर बम’ के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल, कई वरिष्ठ नेता को गंवा बैठे अपना पद
बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने मार्च महीने से स्कूल कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया था, लेकिन अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है।