7वीं कक्षा की छात्रा से रेप के बाद गर्भपात के मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, BEO को पद से हटाया, 5 शिक्षक और भृत्य निलंबित

Ads

7वीं कक्षा की छात्रा से रेप के बाद गर्भपात के मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, BEO को पद से हटाया, 5 शिक्षक और भृत्य निलंबित

  •  
  • Publish Date - February 28, 2020 / 02:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

पत्थलगांव: 7वीं कक्षा की छात्रा से रेप मामले में कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर में मामले में BEO को पद से हटा दिया है और बीआरसी को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, 5 शिक्षकों और 1 भृत्य को निलंबित कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को इलाके के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा से लंबे समय से रेप करने और गर्भवति छात्रा का गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Read More: गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती, SC ST OBC वर्ग को बाहर रखने के खिलाफ लगी याचिका

मला पत्थलगांव के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है नाबालिग 7वीं क्लास की छात्रा है। वहीं पढ़ाई के दौरान ही आरोपी शिक्षक ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद नाबालिग प्रेंग्नेंट हो गई। अब उसकी तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया।

Read More: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप सुनकर बौखलाई महिला खनिज अधिकारी, जवाब में किया अपशब्दों का प्रयोग

फिलहाल मामले की ​जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई कर रही है। इधर मासूम के साथ रेप की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More: कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष ने धान खरीदी पर कसा तंज, तो मंच छोड़कर जाने लगे कांग्रेस नेता