नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल होंगे। खबरों की माने तो सिंधिया आज दोपहर 12.30 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय दफ्तर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता लेंगे।
Read More News: बीजेपी विधायक कांग्रेस के संपर्क में, विधायक दल की बैठक में नहीं हुए थे शामिल
सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने :
– 17 साल सांसद बनाया
– 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया
– मुख्य सचेतक बनाया
– राष्ट्रीय महासचिव बनाया
– यूपी का प्रभारी बनाया
– कार्यसमिति सदस्य बनाया
– चुनाव अभियान प्रमुख बनाया
– 50+ टिकट, 9 मंत्री दियेफिर भी मोदी-शाह की शरण में ? pic.twitter.com/bABGfFuYc5
— MP Congress (@INCMP) March 11, 2020
बताते चले कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावती तेवर को लेकर निशाना साधा है। ट्वीट कर कांग्रेस ने 18 साल के कार्यकाल में कांग्रेस में दिए प्रमुख बड़े पदों को याद दिलाई है।
Read More News: बीजेपी विधायक की बांह पकड़कर बैठाया बस में, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ले
ऐसा है मध्य प्रदेश का सियासी गणित
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां 2 विधायकों का निधन हो गया है। इस तरह से विधानसभा की मौजूदा शक्ति 228 हो गई है. कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं. जबकि सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 115 है. कांग्रेस को 4 निर्दलीय, 2 बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी विधायक का समर्थन हासिल है। इस तरह कांग्रेस के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है. जबकि बीजेपी के पास 107 विधायक हैं।
Read More News: कांग्रेस के रंग में भंग, गुरुग्राम रवाना होते बीजेपी विधायकों ने गाए फाग गीत-जमकर किया डांस