मंडी में किसानों पर डंडे बरसाने का मामला गरमाया, पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

Ads

मंडी में किसानों पर डंडे बरसाने का मामला गरमाया, पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - April 26, 2020 / 06:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

भोपाल: लॉक डाउन के दौरान मध्यप्रदेश के श्योपुर में किसानों की पिटाई का मामला अब गरमाते नजर आ रहा है। मामले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। साथ ही किसानों पर डंडे बरसाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।घायल किसान के इलाज की तुरंत व्यवस्था कराने की बता कही है।

Read More: संकट की घड़ी में श्रमिकों और मजदूरों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, रोजाना 1100 लोगों को खिला रहे खाना, कोरोना वॉरियर्स को भी फल का वितरण

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस किसान भाइयों का दमन बर्दाश्त नहीं करेगी व सड़क से सदन तक इसके विरोध में लड़ाई लड़ेगी। श्योपुर घटना के दोषी अधिकारियों पर अविलंब कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो,घायल किसान का समुचित इलाज सरकार कराये,खरीदी केंद्रो पर अव्यवस्था तत्काल दूर की जाये,कांग्रेस आपसे यह माँग करती है।

Read More: उज्जैन में तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, डॉक्टर के पॉजिटिव होने के बाद मेडिकल टीम क्वारंटाइन

वहीं, इतिहास आपकी वर्तमान सरकार के 1 माह में ही दोहराने का काम फिर से किया जा रहा है। पूर्व में जबलपुर में एक किसान की पुलिस पिटाई से हुई मौत की घटना और अब श्योपुर जिले के सलमान्या सायलो गेहूं ख़रीदी केन्द्र पर अन्नदाता किसानों पर अधिकारियों द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज व दमन की घटना।

Read More: परशुराम जयंती पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने 22 सफाई मित्रों का किया सम्मान, दिया अन्नदान

शिवराजजी आपकी 1 माह की सरकार में ही प्रदेश में किसानो का दमन प्रारंभ हो गया है। आपकी पूर्व की सरकार में अपना हक़ माँग रहे निर्दोष किसानो के सीने पर किस प्रकार गोलियाँ दागी गयी,उनके कपड़े उतारकर उन्हें थानो में बंद किया गया,उनका किस प्रकार दमन किया, यह पूरे प्रदेश ने देखा है।

Read More: कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, दो अन्य की तलाश जारी

बता दें कि कल श्योपुर के बड़ोदा मंडी में किसान खरीदी केंद्र पर तहसीलदार शिवराज मीणा ने किसानों पर लाठी डंडे बरसाए थे। बताया गया कि किसानों के साथ धक्का मुक्की कर पुलिस से डंडे चलवाए गए थे।

Read More: जबलपुर में IG ऑफिस में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर और कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में 5 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर