राजधानी में आज हजारों लोगों को दिया जाएगा कोवैक्सीन का पहला डोज, शुरू होगा तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल

Ads

राजधानी में आज हजारों लोगों को दिया जाएगा कोवैक्सीन का पहला डोज, शुरू होगा तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 02:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज से कोरोना की कोवैक्सीन के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो रहा है। पीपल्स मेडिकल कॉलेज में आईसीएमआर और भारत बायोटेक इंटरनेशनल की कोवैक्सीन के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल होगा। इसके मद्देनजर कोवैक्सीन की पहली खेप बुधवार को भोपाल पहुंची थी।

Read More News: कांग्रेस विधायक के बेटे ने महिला पटवारी को धमकाया, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की कर रहे थे वकालत, वायरल हुआ ऑडियो

वैक्सीन के 1000 डेज कॉलेज को मिले। वहीं भोपाल के करीब 3 हजार वॉलिंटियर्स को पहला डोज दिया जाएगा। इसके बाद दूसरा डोज 28 दिन बाद दिया जाएगा।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2800 के पार, 1753 नए मरीजों की पुष्टि

बता दें कि तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में किसी भी हेल्थ वर्कर्स को ये टीका नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि इन्हें कोविड के एक्सपोजर का खतरा दूसरे वाॅलेंटियर से ज्यादा है। पीपल्स मेडिकल कॉलेज के अलावा शहर के गांधी मेडिकल कॉलेज में ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू होगा।

Read More News: ‘गोबर गाथा’: दो बैल से रोजाना 9 क्विंटल गोबर, एक हफ्ते में हितग्राही ने बेचे 12,800 का गोबर, जानिए पूरा माजरा