लोकसभा चुनाव 2019, कांकेर और धमतरी में शांतिपूर्ण मतदान कराना बड़ी चुनौती

Ads

लोकसभा चुनाव 2019, कांकेर और धमतरी में शांतिपूर्ण मतदान कराना बड़ी चुनौती

  •  
  • Publish Date - March 15, 2019 / 07:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस बार दो लोकसभा क्षेत्र कांकेर और महासंमुद के लिए धमतरी जिला निर्वाचन आयोग के सामने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की कई चुनौतियां हैं। जिसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों के कई दावे किए जा रहे हैं। धमतरी जिले के 123 मतदान केन्द्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे हैं।

ये भी पढ़ें:शराबबंदी को लेकर जोगी का भूपेश पर हमला, मोदी-शाह पर कहा- रोकने जा सकते हैं किसी भी हद 

इसके अलावा गरियाबंद और ओडिशा से सटे गांव के मतदान केन्द्रों को भी संवेदनशील केन्द्रों की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में इन मतदान केन्द्रों में सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। जिला निर्वाचन आयोग के मुताबिक जिले में 21 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ और सिहावा में 92 पोलिंग बूथ नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी ने ‘हेल्थ फॉर ऑल’ वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स के साथ चर्चा की, आयुष्मान योजना पर उठाए 

वहीं जिले में कुल 747 मतदान केन्द्र और 5 लाख 98 हजार 48 मतदाता हैं। इसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सिहावा विधानसभा क्षेत्र में 253 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जहां एक लाख 90 हजार 898 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।