रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिस आयोजन ने छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया, उसी आयोजन में घोटाले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आयोजक सुरेश शर्मा ने किन्नरों को विवाह उपरांत डेढ़ लाख रूपए देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने 5-5 हजार रूपए ही दिए। बहरहाल मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने आयोजक सुरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में शनिवार को किन्नरों का सामूहिक विवाह का अयोजन किया गया था। इस आयोजन में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। परिणय सूत्र में बंध रहे जोड़ों को सीएम भूपेश बघेल ने आशिर्वाद दिया। इस आयोजन ने जहां दुनिया के लोगों के सामने एक अलग मिशाल पेश की है वहीं, यह सामूहिक विवाह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। गोल्डन बुक के अधिकारियों ने वरमाला के बाद इस आयोजन को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की घोषणा की।
Read More: अमित शाह ने बोला राहुल गांधी पर हमला, अमेठी में होने वाला है हिसाब-किताब चुकता
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आर्शिवाद दिया था। वहीं, प्रदेश के कई मंत्री और नामी हस्ती भी इस आयोजन में शामिल हुए।