स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- ट्रेन चलाने में जल्दबाजी की गई, अभी बढ़ा हुआ है संक्रमण

Ads

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- ट्रेन चलाने में जल्दबाजी की गई, अभी बढ़ा हुआ है संक्रमण

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 02:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

अंबिकापुर: कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने कई ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दे दी है। ट्रेनों के परिचालन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि ट्रेन चलाने में जल्दबाजी की गई है। संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है, ऐसे में ज्यादा सतर्कता की जरूरत है।

Read More: मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, बस ऑपरेटर्स का 5 महीने का टैक्स किया जाएगा माफ, कल से चलेंगी बसें

मंत्री सिंहदेव ने आगे कहा है कि वर्तमान में संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है, ऐसे में ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। लेकिन ट्रेनों को परिचालन शुरू किया गया है, ऐसे में लोगों के अधिक संक्रमित होने की आशंका है। ट्रेनों के बर्थ में पर्याप्त दूरी नहीं होती है, लोग यात्रा करते समय रहे सचेत रहे। ट्रेन चलने लगी तो संक्रमण का खतरा टल गया, ऐसा नहीं है।

Read More: राजस्थान : निजी कंपनी ने न्यूनतम भत्ते से संबंधित अधिसूचना को उच्च न्यायालय में चुनौती दी

बता दें बिलासपुर रेल मंडल ने छत्तीसगढ़ में तीन ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी है, जिसमें दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, कोरबा-हसदेव एक्सप्रेस और दुर्ग-दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर डेमू ट्रेन को मंजूरी मिली है।

Read More: कांग्रेस ने भर्तियों और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार पर प्रहार किया