उज्जैन। मध्यप्रदेश में अगल विंध्य प्रदेश को लेकर लगातार बयान सामने आ रहे हैं। बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे नारायण त्रिपाठी ने आज फिर अगल विंध्य प्रदेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि विंध्य प्रदेश के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी देंगे। मेरी प्रदेश अध्यक्ष और CM शिवराज से बात हुई है।
Read More News: सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित, विधायक राकेश गिरि करेंगे
विंध्य के प्रति जो धोखा हुआ उसके खिलाफ विंध्य का नागरिक जागरूक हो रहा है। 2023 और 2024 तक विंध्य क्षेत्र अपना यह हक ले लेगा। नारायण त्रिपाठी ने आगे कहा कि मैं बीजेपी का कर्मठ सिपाही के रूप में काम कर रहा हूं। मैं पार्टी लाइन से अलग हटकर काम नहीं कर रहा हूं।
Read More News: राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का निर्देश, कहा- आयुष अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध
बता दें कि उज्जैन में आज बीजेपी विधायकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। आज दूसरे दिन विधायकों और मंत्रियों के निजी स्टॉफो ट्रेनिंग दी गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। दोपहर तक चले कार्यक्रम में शिव प्रकार से बीजेपी विधायकों को कार्यकर्ताओं के साथ परिवार भाव से काम करने की नसीहत दी।