नक्सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और एक्सप्लोसिव बरामद

Ads

नक्सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और एक्सप्लोसिव बरामद

  •  
  • Publish Date - February 13, 2019 / 08:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

जगदलपुर/ सुकमा : बस्तर पुलिस ने माओवादियों के दो सहयोगियों के पास से भारी मात्रा में कारतूस और एक्सप्लोसिव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक यह दोनों ही युवक माओवादियों को यह कारतूस सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने जांच में इन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक बीजापुर जिले के मधेड थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- गठबंधन पर शिवसेना ने रखी शर्त, केंद्र में भाजपा बड़ा भाई है तो राज्य में शिवसेना

पुलिस के मुताबिक यह दोनों युवा दो काले बैग में इंसास एसएलआर और 12 बोर की बंदूक सहित कई कारतूस लेकर जा रहे थे। बैग की जब तलाशी ली गई तो इसमें एक्सप्लोसिव सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । इनमें से एक युवक बीजापुर का ठेकेदार भी है,जो पिछले 2 दिनों से घर से लापता बताया जा रहा था।हालाकि बाद में पुलिस ने इसे माओवादियों का सहयोगी बता कर गिरफ्तारी दर्शाई है।

ये भी पढ़ें- गुर्जर आंदोलन से रेल मुसाफिर परेशान, बुधवार-31, गुरूवार-11, शुक्रवार-2 ट्रेनें रद्द, कई के रूट में

वहीं दूसरी ओर सुकमा में बुरकापाल के कालापाथर इलाक़े में बाज़ार लगाने प्रयास कर रहे कोबरा जवानों पर काली वर्दी में आए नक्सलियो ने फ़ायरिंग कर दी,जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली यहां से फरार हो गए।