आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानें अंतिम तारीख

Ads

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानें अंतिम तारीख

  •  
  • Publish Date - July 16, 2020 / 09:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आगामी 31 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए हैं।

Read More News: विधानसभा सत्र के पहले बुलाई जाएगी सर्वदलीय बैठक, बजट सत्र के अलावा इस विषय पर होगा मंथन

परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत अरौद के ग्राम पहारियाकोना स्थित मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता और ग्राम रूद्री के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

Read More News: खुशखबरी, 10 साल से कम सेवा वाले सशस्त्र सेना के जवानों को भी मिलेगी पेंशन

सभी प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र, कम्पोजिट बिल्डिंग के पास स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा किया जा सकता है। बताया गया है कि आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत में दी जा चुकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Read More News: बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ी, कराया कोरोना टेस्ट