वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन, कल ही मनाया था अपना 93वां जन्मदिन

Ads

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन, कल ही मनाया था अपना 93वां जन्मदिन

  •  
  • Publish Date - December 21, 2020 / 09:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

रायपुर: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और उनकी पत्नी शांति देवी वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कल ही अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। 

Read More: इस एक्टर के घर आई बिटिया, दूसरी बार पिता बनने पर कहा- मैं ‘चर्ली और मेरी 3 ऐंज‍िल’

बताया गया कि दो दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया। मोतीलाल वोरा लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे। वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।

Read More: गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बताई CAA पर आगे की रणनीति, कहा- हम जीते तो “मिट्टी का बेटा” नेतृत्व करेगा

मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर में पड़ने वाले निंबी जोधा में हुआ था। कालांतर में उनका परिवार मध्यप्रदेश आ गया। इसके बाद मोतीलाल वोरा की पढ़ाई रायपुर और कोलकाता में हुई है। पढ़ाई पूरी करने के ​बाद वे पत्रकारिता में आ गए थे, लेकिन इस पेशे में वे ज्यादा दिन नहीं टिक पाए और उन्होंने राजनीति में आना ठीक नहीं समझा। मोतीलाल प्रजा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और 1968 में दुर्ग से पार्षद चुनाव लड़े। उनकी पार्षदी सही चल रही थी, क्षेत्र में एक्टिव भी थे।

Read More: पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, सरकार की नीतियों की वजह से किसान कर रहे आत्महत्या, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजा मुख्य मुद्दा

इसी दौरान साल 1972 में विधानसभा चुनाव होना था और कांग्रेस पार्टी को उस दौर में दुर्ग से एक नए चेहरे की तलाश थी। फिर किसी ने मोतीला वोरा का नाम सुझाया। मुख्यमंत्री पूर्व डीपी मिश्र ने खुद उन्हें बुलावा भेजा। मोतीलाल वोरा भी हवा का रूख भांप गए और उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा और जीत भी गए।

Read More: गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बताई CAA पर आगे की रणनीति, कहा- हम जीते तो “मिट्टी का बेटा” नेतृत्व करेगा