छत्तीसगढ़ में मौसम की लुकाछिपी जारी, मौसम विभाग ने बारिश का जारी किया अलर्ट

Ads

छत्तीसगढ़ में मौसम की लुकाछिपी जारी, मौसम विभाग ने बारिश का जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - March 7, 2020 / 01:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत जिलों में बीते 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरु हो गई है। ठंड का असर कम होते ही एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- 10वीं पास छात्रों को स्कॉलरशिप में मिलेंगे 8000 रुपए महीने, इस योजन…

छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान भी जोरदार बारिश की आशंका बनी रहेगी। इधर मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में आगामी 48 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर मेघ-गर्जना के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- बड़ा खुलासा: कृषि विभाग के अधिकारियों ने समोसे और लड्डू में फूंक दि…

आगामी चौबीस घंटों के दौरान राजधानी सहित आसपास के इलाकों में आसमान के सामान्यत: मेघमय बने रहने तथा एक-दो बार गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी अथवा बारिश की संभावनाबनी हुई है। रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघ-गर्जना के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।