निवार तूफान के असर से बदला मौसम, आज और कल बारिश के आसार, CM भूपेश बोले- कलेक्टर को दिए जाएंगे जरूरी निर्देश

Ads

निवार तूफान के असर से बदला मौसम, आज और कल बारिश के आसार, CM भूपेश बोले- कलेक्टर को दिए जाएंगे जरूरी निर्देश

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 04:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

रायपुर। निवार तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। जिसके चलते आज प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश की संभावना है। धान खरीदी के पहले मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए राज्य सरकार ने भी अपनी तैयारी कर ली है। बता दें कि मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है। 

Read More News: तीन तलाक कहकर खत्म किया रिश्ता, मारपीट कर घर से बाहर निकाला, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

गुजरात रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की सरकार की पूरी तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन को आज जरूरी निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव प्रभावित जिलों के कलेक्टरों के साथ बैठक करेंगे। उसमें धान खरीदी के संबंध में उचित निर्देश दिए जाएंगे। 

Read More News: जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी को देखते हुए किसानों को धान ढक कर रखने का कहा है।

Read More News:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष विमान से जाएंगे गुजरात, कांग्रेस नेता अहमद पटेल के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम भूपेश गुजरात के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विशेष विमान से गुजरात के लिए रवाना हुए। गुजरात प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस नेता अहमद पटेल के गृह ग्राम पीरामन जाएंगे। यहां वे अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर बाद रायपुर लौटेंगे।