नोएडा, 28 जनवरी (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया, ‘‘जिले में बृहस्पतिवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में आठ मरीज ठीक हुए हैं, जबकि जिले के विभिन्न अस्पतालों में 46 मरीजों का उपचार चल रहा है।’’
अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 25,202 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या 25,341 है।
उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 से अब तक 91 लोगों की मौत हुई है।
भाषा सं पवनेश सुरभि
सुरभि