छोटे भाई के लिए 12 साल की बहन बनी मां, 6 साल की उम्र से तोड़ रही है ईटें 

Ads

छोटे भाई के लिए 12 साल की बहन बनी मां, 6 साल की उम्र से तोड़ रही है ईटें 

  •  
  • Publish Date - January 15, 2018 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

कम ही उदहारण मिलते हैं जब एक बहन अपने भाई के बचपन के लिए अपने बचपन से समझौता करती है. ऐसा ही उदहारण सामने आया है बांग्लादेश में रहने वाली रोत्ना ने जिसके लिए भाई की ख़ुशी के सामने कोई भी दर्द नहीं, कोई जख्म नहीं. सिर से पिता का साया 6 साल की उम्र में ही हट गया था, पिता के गुजर जाने के बाद Rotna की पढ़ाई छूटी, परिवार सड़क पर आ गया, हफ्तों तक भूखा रहना पड़ा, क्योंकि भूख मिटानी थी इसलिए रोतना की मां मजदूरी करने लगी, रोतना भी मां की मदद करना चाहती थी. बहुत ज़िद करने पर मां रोतना को अपने साथ काम पर ले जाने के लिए तैयार हो गई. ईटों को तोड़ने का काम था, शुरुआत में Rotna मुश्किल से दिन के 30 ईटें तोड़ पाती थी, जिसके लिए उसे मिलते थे, 30 टका. आज Rotna 12 साल की है और दिन में 125 से अधिक इटें तोड़ती हैं.

 

पहले मां की मदद करने और आज भाई की पढ़ाई के लिए 12 साल की Rotna ने अपने बचपन को त्याग दिया है. रोतना का कहना है कि उसका छोटा भाई पढ़ने में बहुत अच्छा है. दूसरी कक्षा में है और इस बार परीक्षा में दूसरे पायदान पर रहा. रोतना पिछले 6 महीने से और ज़्यादा काम इसलिए कर रही थी ताकि जो इससे अतिरिक्त पैसे बने उससे अपने भाई के लिए साइकिल ख़रीदी सके, मजदूरी से जो अतिरिक्त पैसे बने रोतना ने भाई के लिए साइकिल खरीदी ताकि उसे स्कूल या ट्यूशन जाने में दिक्कत न आए.

हाॅकी खिलाड़ी ने मामा से मांगा था टाॅयलेट, मेयर ने गिफ्ट किया घर, बस किराया भी माफ

ये पूरी कहानी सामने GMB Akash के एक फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट से, जिसमें उसने रोतना की तस्वीर, वीडियो और कहानी डाली है. आपको ये जानकर खुशी होगी कि लोग रोतना की कहानी को पढ़ाकर उसके परिवार की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं.

 

वेब डेस्क, IBC24