भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए
Modified Date: February 20, 2023 / 10:33 am IST
Published Date: February 20, 2023 10:33 am IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,85,037 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,916, हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,761 है। इसमें केरल में हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला जोड़ा गया है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,916 है, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी है। देश में अभी तक कुल 4,41,52,360 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में