सिक्किम में कोविड-19 के 122 नये मामले, एक मरीज की मौत

Ads

सिक्किम में कोविड-19 के 122 नये मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - July 1, 2021 / 01:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

गंगटोक, एक जुलाई (भाषा) सिक्किम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 122 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,666 हो गयी, जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 308 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

नये मरीजों में 59 संक्रमित पूर्वी सिक्किम में मिले हैं, इसके बाद दक्षिण सिक्किम में 23 और उत्तर सिक्किम में आठ नये मरीज मिले। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,107 हो गयी है जबकि राज्य में अब तक 17,998 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 1,64,498 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 773 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। संक्रमण की दर 15.7 प्रतिशत है।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश