हरियाणा में कोविड-19 के 17 नए मामले

हरियाणा में कोविड-19 के 17 नए मामले

हरियाणा में कोविड-19 के 17 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 14, 2021 11:30 pm IST

चंडीगढ़, 14 सितंबर (भाषा) हरियाणा में कोविड-19 के 17 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 7,70,676 हा गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि मृतक संख्या 9,807 बनी हुई है। नए मामलों में छह पंचकुला से, चार गुरुग्राम से सामने आए हैं। राज्य के 22 में से 13 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है।

उपचाराधीन रोगियों की संख्या 118 है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,60,521 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार स्वस्थ होने की दर 98.68 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में