लद्दाख में कोविड-19 के 17 नये मामले,एक मरीज की मौत

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के 17 नये मामले,एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 12:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

लेह, 18 दिसंबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,903 हो गयी, वहीं संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से लेह में एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई,जिससे लद्दाख में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है, जिनमें लेह से 159 और करगिल से 58 मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक नए मामलों में 15 मामले लेह में दो मामले करगिल में सामने आए। लेह से संक्रमण के कुल 18,237 और करगिल से संक्रमण के 3,666 मामले सामने आए हैं।

लेह में दस और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21,513 हो गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 173 हो गयी है, जिनमें से 159 मरीज लेह में और 14 मरीज करगिल में हैं।

भाषा शोभना शाहिद

शाहिद