तेलंगाना में कोविड-19 के 202 नए मामले

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 202 नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 19, 2021 / 08:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

हैदराबाद, 19 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 202 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 6,69,365 और 3,941 हो गई।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि यहां 3,940 रोगियों का उपचार चल रहा है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 52 नए मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर से 19 और रंगारेड्डी से 18 मामले सामने आए।

मंगलवार को 190 रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,61,484 हो गई। स्वस्थ होने और मृत्यु दर क्रमश: 98.82 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत है।

भाषा स्नेहा माधव

माधव