हैदराबाद, पांच नवंबर (भाषा) तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में 31 वर्षीय एक विधवा से तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- सरकार है और रहेगी, जनता से की देसी
उन्होंने कहा कि जिले में कोल्लूर गांव के बाहर पड़े युवती के शव पर स्थानीय लोगों का ध्यान गया।
युवती की मां ने पुलिस में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके अनुसार उन्होंने उसकी बेटी को तीन नवंबर को अगवा किया और बाद में उससे बलात्कार कर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- भागवत क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? RSS चीफ के भोपाल दौरे पर दिग्विजय का
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका के शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
पुलिस को शक है कि बलात्कार के बाद पीड़िता बेहोश हो गई होगी और उसके बाद उसकी मौत हो गई होगी।
पुलिस ने कहा कि 25 से 28 वर्ष की आयु के तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि कानून सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का हल्लाबोल…
पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।