गंगटोक, तीन सितंबर (भाषा) सिक्किम में शुक्रवार को 46 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 30,070 हो गए, जबकि दो और लोगों की मौत होने से हिमालयी राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 373 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन में कहा गया कि पूर्वी सिक्किम में सबसे अधिक 28 नए मामले सामने आए, इसके बाद पश्चिम सिक्किम में 14, दक्षिण सिक्किम में तीन और उत्तरी सिक्किम में एक मामला सामने आया।
बुलेटिन के अनुसार, सिक्किम में अब 989 रोगियों का उपचार चल रहा है, जबकि अब तक 28,425 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और 283 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के रोगियों के ठीक होने की दर 95.4 प्रतिशत है।
बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 2.33 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से पिछले 24 घंटों में हुई 796 जांच शामिल है। संक्रमण दर 6.4 प्रतिशत है।
भाषा कृष्ण दिलीप
दिलीप