गंगटोक, आठ नवंबर (भाषा) सिक्किम में कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,245 तक पहुंच गई। वहीं इस महामारी से दो और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 78 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्वी सिक्किम में 40 नए मामले सामने आए, जबकि दक्षिण सिक्किम में नौ और पश्चिमी सिक्किम में एक मामला सामने आया।
उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 273 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,810 मरीज ठीक हो चुके हैं और 84 अन्य राज्य से बाहर चले गए हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 78 हो गई।
भाषा
शुभांशि देवेंद्र
देवेंद्र