पुडुचेरी में कोविड-19 के 655 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 655 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 655 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 11, 2022 1:44 pm IST

पुडुचेरी, 11 जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 655 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,866 हो गई। हालांकि, संक्रमण दर घट कर 16.51 प्रतिशत हो गई है, जो सोमवार को 31.15 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 3967 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 655 नमूने संक्रमित मिले हैं। इनमें से पुडुचरी में सर्वाधिक 535, कराईकल में 93 और माहे में 27 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण दर घट कर 16.51 प्रतिशत हो गई, जो सोमवार को 31.15 प्रतिशत थी। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 96.79 प्रतिशत है। राज्य में अभी 2355 उपचाराधीन हैं, जिनमें से 130 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और शेष 2225 संक्रमित घरों में पृथक-वास में हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है और मृतक संख्या 1882 है। इस अवधि में 22 मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,629 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग अभी तक 14,76,572 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दे चुका चुका है। इनमें से 8,93,365 लोगों को पहली खुराक, 5,82,858 लोगों को दूसरी खुराक और 349 लोगों को ‘बूस्टर’ खुराक दी जा चुकी है।

भाषा मनीषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में