झारखंड में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 72 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

झारखंड में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 72 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

झारखंड में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 72 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: October 31, 2024 / 03:40 pm IST
Published Date: October 31, 2024 3:40 pm IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 31 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में 11 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 72 साल के एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार शाम को शहर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई।

मेदिनीनगर उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसी इलाके में रहने वाले बुजुर्ग ने पीड़िता को चॉकलेट का लालच दिया, उसे अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की को बृहस्पतिवार को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संक्षरण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत शहर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में