ओडिशा में कोविड-19 के 87 नए मामले सामने आए

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 87 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

भुवनेश्वर, चार फरवरी (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के 87 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में बृहस्पतिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,369 हो गई। वहीं,एक और संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,907 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 87 नए मामलों में से 51 मामले विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं, जबकि 36 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान सामने आए।

राज्य में 910 लोगों का उपचार चल रहा है और 3,32,499 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य में तीन फरवरी तक 2,13,346 स्वास्थ्य कर्मियोंको कोविड-19 रोधी टीके लगाये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दूसरे चरण में 6 फरवरी से शुरू होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1, 92,437 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

भाषा शुभांशि पवनेश

पवनेश