सिक्किम में कोविड-19 के 95 नये मामले, एक मरीज की मौत

Ads

सिक्किम में कोविड-19 के 95 नये मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - July 5, 2021 / 01:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

गंगटोक, पांच जुलाई (भाषा) सिक्किम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 95 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,226 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 309 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, नये मामलों में दक्षिण सिक्किम में 47 नये मरीज मिले, इसके बाद पूर्वी सिक्किम में 30 और पश्चिम सिक्किम में 18 मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक, सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,869 हो गयी है। राज्य में अब तक कुल 18,793 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, सिक्किम में संक्रमण की दर 25.6 प्रतिशत हो गयी है जबकि ठीक होने की दर बढ़कर 88.5 प्रतिशत पहुंच गयी है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप