Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे को पूरे हुए एक साल.. आज भी नहीं मिल सके इन सवालों के जवाब, जानें आप भी

Ads

Ahmedabad Air India Plane Crash First Anniversary: एआई-171 विमान हादसे के एक साल बाद भी अंतिम जांच रिपोर्ट लंबित, पीड़ित परिवार जवाब और पारदर्शिता मांग रहे।

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 03:25 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 03:43 PM IST

Ahmedabad Air India Plane Crash First Anniversary || Image- Newsonair file

HIGHLIGHTS
  • एआई-171 हादसे के एक वर्ष बाद भी अंतिम रिपोर्ट जारी नहीं।
  • पीड़ित परिवारों ने ब्लैक बॉक्स और तकनीकी डेटा सार्वजनिक करने की मांग की।
  • विशेषज्ञों ने अधूरी जांच में जल्दबाजी से रिपोर्ट जारी करने पर चिंता जताई।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन इस भीषण हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवार आज भी जवाबों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। (Ahmedabad Air India Plane Crash First Anniversary) 260 लोगों की जान लेने वाली इस त्रासदी की अंतिम जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवारों की बेचैनी और बढ़ गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अंतरिम रिपोर्ट में कारणों का नहीं हुआ खुलासा

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने पिछले वर्ष जुलाई में अपनी अंतरिम रिपोर्ट जारी की थी, लेकिन उसमें दुर्घटना के वास्तविक कारणों का उल्लेख नहीं किया गया था। हालांकि रिपोर्ट के एक हिस्से में संकेत दिया गया था कि उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद विमान के इंजनों के ईंधन स्विच बंद हो गए थे। इसके बावजूद हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।

अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के अनुसार, किसी भी विमान दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट यदि संभव हो तो एक वर्ष के भीतर जारी की जानी चाहिए। (Ahmedabad Air India Plane Crash First Anniversary) यदि जांच पूरी नहीं हो पाती है तो अंतरिम बयान जारी किया जा सकता है। लेकिन एआई-171 हादसे के मामले में अंतिम रिपोर्ट का इंतजार अब भी जारी है।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आठ मई को कहा था कि इस दुर्घटना की जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और रिपोर्ट एक महीने के भीतर जारी हो सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि जांच पूरी तरह एएआईबी के अधिकार क्षेत्र में है और सरकार केवल आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है, जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करती।

विशेषज्ञों ने जल्दबाजी में रिपोर्ट जारी करने पर जताई चिंता

‘फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स’ के अध्यक्ष सी.एस. रंधावा ने कहा है कि एएआईबी को व्यापक और निष्पक्ष जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट जारी करनी चाहिए। (Ahmedabad Air India Plane Crash First Anniversary) मीडिया में अंतरिम रिपोर्ट जल्द जारी होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जांच से कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है, तो ऐसी रिपोर्ट केवल भ्रम और अटकलों को बढ़ावा देगी।

12 जून को लंदन के लिए रवाना हुई एआई-171 उड़ान उड़ान भरने के मात्र 32 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर पर गिर गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित कुल 260 लोगों की मौत हुई थी, जबकि जमीन पर मौजूद 19 लोगों ने भी जान गंवाई थी। केवल एक यात्री जीवित बच पाया था। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मृतकों में शामिल थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पीड़ित परिवारों की पारदर्शिता और डेटा सार्वजनिक करने की मांग

भारत और ब्रिटेन के 130 से अधिक पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रही अमेरिका की विधि कंपनी ‘बीस्ली एलन’ के वकील माइक एंड्रयूज ने केंद्र सरकार से उड़ान से संबंधित तकनीकी डेटा सार्वजनिक करने की मांग की है। (Ahmedabad Air India Plane Crash First Anniversary) उनका कहना है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) की जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि स्वतंत्र विशेषज्ञ इसका मूल्यांकन कर सकें और पीड़ित परिवारों को सच्चाई का पता चल सके।

हादसे में जान गंवाने वाले 30 लोगों के परिवारों ने भी इस वर्ष अप्रैल में अहमदाबाद में बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर), ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी आंकड़ों को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए जांच जल्द पूरी करने का आग्रह किया था। परिवारों का कहना है कि जब तक हादसे के वास्तविक कारण सामने नहीं आते, तब तक उनके मन में उठ रहे सवालों का अंत नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Q1. एआई-171 विमान हादसा कब हुआ था?

A: एआई-171 उड़ान 12 जून को उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

Q2. अंतिम जांच रिपोर्ट अभी तक क्यों जारी नहीं हुई?

A: एएआईबी जांच पूरी कर रही है, इसलिए अंतिम रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई।

Q3. पीड़ित परिवार क्या मांग कर रहे हैं?

A: परिवार ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक कर पारदर्शी जांच और सच्चाई जानना चाहते हैं।