नोएडा (उप्र),11 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में रही।
वायु गुणवत्ता सूचकांक ऐप समीर के अनुसार शुक्रवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 328 दर्ज की गई, बुलंदशहर में 317, दिल्ली में 299 ,नोएडा में 307 , बागपत में 266, ग्रेटर नोएडा में 304, हापुड़ में 134, फरीदाबाद में 253, गुरुग्राम में 223, आगरा में 354,बल्लभगढ़ में 206, भिवानीमें 128 और मेरठ में 266 रही।
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण फैलाने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदूषण विभाग कार्रवाई कर रहा है।
भाषा सं शोभना
शोभना