अजमेर: दहेत हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

अजमेर: दहेत हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

अजमेर: दहेत हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 23, 2022 8:49 pm IST

जयपुर, 23 नवंबर (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थानाक्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को दहेज को लेकर पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

अजमेर उत्तर की क्षेत्राधिकारी छवि शर्मा ने बताया कि महिला के भाई रोनी दास ने बुधवार को एक दर्ज करायी गई रिपोर्ट में कहा कि उन्हें संदेह है कि उनकी बहन जेनेफर (30) की उसके पति ने हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति मुकेश (36) को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (बी) (दहेज हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी अमित

अमित


लेखक के बारे में