मोदी से मुलाकत में अमेरिकी फर्स्ट लेडी का गाउन वायरल, जानिए पूरी खबर

Ads

मोदी से मुलाकत में अमेरिकी फर्स्ट लेडी का गाउन वायरल, जानिए पूरी खबर

  •  
  • Publish Date - June 27, 2017 / 02:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

 

प्रधानमंत्री मोदी जब व्हाइट हाउस पहुंचे… तो ट्रंप फेमिली ने बाहर आकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया… अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ने पीएम मोदी का स्वागत किया…. इस दौरान मेलानिया ने जो ड्रेस पहन रखी थी… उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है… मेलानिया ने पीले रंग का बेल्टेड फ्लोरल प्रिंट गाउन पहन रखा था… जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है… मेलानिया इसी ड्रेस में मोदी से मिली… और उनका स्वागत सत्कार किया… ट्रंप ने जब मोदी को व्हाइट हाउस घुमाया… तब भी मेलानिया इसी ड्रेस में उनके साथ नजर आई।

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है… उन्होंने ट्वीट में लिखा है- ॅमसबवउम जव जीम /ॅीपजमभ्वनेम च्तपउम डपदपेजमत डवकप… इस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और यह काफी वायरल हो रही है… तस्वीर में मोदी, ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया काफी खुश नजर आ रहे है… इधर पीएम मोदी भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया के लिए कुछ खास तोहफे भी ले गए थे…. मोदी ने मेलानिया को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हाथ से बनी शॉल भेंट की… वहीं कांगड़ा वैली के कारीगरों की बनाई सिल्वर ब्रेसलेट भी गिफ्ट की… साथ ही चायपत्ती और शहद भी दिया… इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के साथ भारत आने का न्यौता भी दिया।