ओडिशा में एक और रूसी नागरिक मृत मिला, एक पखवाड़े में तीसरा मामला

Ads

ओडिशा में एक और रूसी नागरिक मृत मिला, एक पखवाड़े में तीसरा मामला

  •  
  • Publish Date - January 3, 2023 / 11:02 AM IST,
    Updated On - January 3, 2023 / 11:02 AM IST

पारादीप (ओडिशा), तीन जनवरी (भाषा) ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक पखवाड़े में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई (51) मृत मिला।

सर्गेई पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहे जहाज एमबी अलदना का मुख्य अभियंता था। जहाज के अपने कक्ष में वह सुबह साढ़े चार बजे मृत पाया गया। मौत की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पारादीप पत्तन न्यास के अध्यक्ष पी.एल. हरानंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

दिसंबर के उत्तरार्द्ध में दक्षिणी ओडिशा के रायगढ़ शहर में एक सांसद सहित दो रूसी पर्यटक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे।

रूसी सांसद पावेल एंटोव (65) की 24 दिसंबर को होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई थी, जबकि व्लादिमीर बाइडेनोव (61) 22 दिसंबर को होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे।

ओडिशा पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

भाषा

प्रशांत मनीषा

मनीषा