सेना के जवान ने खुद को गोली मारी

Ads

सेना के जवान ने खुद को गोली मारी

  •  
  • Publish Date - November 8, 2022 / 08:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जयपुर, आठ नवंबर (भाषा) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ थाना क्षेत्र में मंगलवार को सेना के एक जवान ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी रामकुमार लेघा ने बताया कि वायुसेना के छावनी एरिया में सेना के जवान करण सिंह (48) ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उनके अनुसार वह नागौर का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार