14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए बीजेपी सांसद, इस मामले में हुई है गिरफ्तारी

Ads

गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कुमार को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

  •  
  • Publish Date - January 3, 2022 / 06:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

करीमनगर, तीन जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष और सांसद बी संजय कुमार को सोमवार को गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कुमार को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें :  जोरदार टक्कर के बाद ट्रेलर में जा फंसा यात्री बस का ड्राइवर, सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद जारी

पुलिस ने बताया कि कुमार को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया था जिनमें आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधान के अलावा लोक सेवक की ओर से जारी आदेश के उल्लंघन का आरोप है।

कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 333 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जो गैर-जमानती है और सत्र अदालत में विचाराधीन है।

कुमार को सोमवार की दोपहर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया ।

यह भी पढ़ें :  Watch Video: नदी में बहा दी गई हजारों लीटर शराब, कहा- इससे दूर रहें मुसलमान

करीमनगर से लोकसभा सदस्य कुमार को रविवार की रात उस समय हिरासत में लिया गया, जब उन्होंने राज्य सरकार के आदेश (नंबर 317) के खिलाफ शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ‘जागरण’ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस आदेश से शिक्षकों और अन्य लोगों के तबादलों से उनके हितों को ठेस पहुंची है।

रविवार रात करीमनगर में कुमार के कैंप कार्यालय में उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के खिलाफ पुलिस जबरन कार्यालय के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गयी ।

यह भी पढ़ें :  भवन अनुज्ञा के लिए नहीं लगाना पड़ेगा दफ्तर के चक्कर, सीएम भूपेश बघेल करेंगे ऑनलाइन सेवा की शुरुआत

पुलिस ने कहा था कि विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया था और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोविड​​-19 के प्रसार की रोकथाम के लिये जारी दिशा-निर्देशों के खिलाफ था।

यह भी पढ़ें :  नालंदा मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट, 87 डॉक्टर हुई कोरोना संक्रमित

कुमार ने कहा कि यह शांतिपूर्ण विरोध था जिसकी योजना कोविड दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित करने की बनायी गयी थी ।

उन्होंने पूछा कि सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेताओं के कार्यक्रमों में कोविड-19 प्रावधानों का पालन क्यों नहीं किया जाता है ।