Asaduddin Owaisi Statement: ‘ईरानी जरूर लेंगे खामेनेई की मौत का बदला, भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर’, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने की हमले की निंदा

Asaduddin Owaisi Statement: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, "ईरान के एक सम्मानित नेता, अयातुल्ला खामेनेई मारे गए, ईरानी ज़रूर बदला लेंगे।

Asaduddin Owaisi Statement: ‘ईरानी जरूर लेंगे खामेनेई की मौत का बदला, भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर’, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने की हमले की निंदा

Asaduddin Owaisi Statement/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 1, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: March 1, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
  • अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।
  • इस मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है।

Asaduddin Owaisi Statement: नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इस घोषणा के बाद ईरान सरकार ने देशभर में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। सरकारी एजेंसियों के मुताबिक 28 फरवरी 2026 की सुबह तेहरान स्थित खामेनेई के आवास और कार्यालय परिसर को निशाना बनाकर हमला किया गया था। शुरुआत में ईरान ने इन दावों को खारिज किया था लेकिन बाद में (Asaduddin Owaisi Statement) आधिकारिक बयान जारी कर 86 वर्षीय खामेनेई के “शहीद” होने की पुष्टि की गई।

ईरानी ज़रूर बदला लेंगे: ओवैसी

वहीं अब इस मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, “ईरान के एक सम्मानित नेता, अयातुल्ला खामेनेई मारे गए, ईरानी ज़रूर बदला लेंगे। जब जिनेवा में शांति वार्ता चल रही थी, तब हमला किया गया। यह एक कायरतापूर्ण और अमानवीय हमला है। (Asaduddin Owaisi Statement)  अगर यह युद्ध जारी रहा, तो तेल की कीमतें बढ़ेंगी और $1 के अंतर का भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा।”

खामेनेई की मौत के बाद भारत में भी शोक का माहौल

Asaduddin Owaisi Statement:  ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत के भी कई राज्यों में मुस्लिमों में शोक का माहौल है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर शोक और आक्रोश जताया है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से रविवार रात लखनऊ स्थित छोटा इमामबाड़ा में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा, वहीं सुन्नी मस्जिदों में भी खामेनेई के लिए ईसाल-ए-सवाब (मृतक के लिए विशेष दुआ) और युद्ध रोकने के लिए भी दुआ की जाएगी।

शिया समुदाय के लोगों ने की अमेरिका और इजराइल की निंदा

Shia Muslims Protest News:  ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी समिति के वरिष्ठ सदस्य लखनऊ के शहर काजी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने खामेनेई की हत्या के लिए अमेरिका और इजराइल की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाते हुए रमजान माह में ईरान पर हमला किया,उसकी पूरी दुनिया को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के इस कृत्य के खिलाफ पूरी दुनिया के मुसलमान एकजुट हैं और ईरान में सुन्नियों की मस्जिदों पर हो रहे हमलों को रोकने और खामेनेई के लिए खास दुआ की जाएगी।

सदी की सबसे अफसोसजनक घटना

शिया मुसलमान के एक अन्य प्रमुख धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने खामेनेई की हत्या को ‘‘सदी की सबसे अफसोसजनक घटना’’ बताते हुए कहा कि यह सिर्फ मुसलमानों का ही नहीं बल्कि पूरी इंसानियत का भी नुकसान है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब गाजा के मुसलमानों पर इजराइल के जुल्म के खिलाफ बाकी दुनिया खामोश थी, तब खामेनेई ने ही उनकी आवाज उठाई, इसीलिए ये देश उनके दुश्मन बन गए। मौलाना जव्वाद ने कहा कि शिया समुदाय तीन दिन का शोक मनाएगा और रविवार रात आठ बजे लखनऊ स्थित छोटा इमामबाड़ा के सामने एक जलसा किया जाएगा, साथ ही कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

पूरी दुनिया के मुसलमान के लिए गम का दिन

Shia Muslims Protest News:  शिया समुदाय के एक अन्य प्रमुख धर्म गुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने खामेनेई की मौत पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि आज का दिन पूरी दुनिया के मुसलमान के लिए बहुत गम का दिन है। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने किसी एक तबके की नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों के हित की बात की और पूरी दुनिया ने यह भी देखा कि वह किस तरह से (Shia Muslims Protest News) इजराइल के जुल्म के शिकार फलस्तीन के मजलूम लोगों के साथ खड़े थे। नकवी ने कहा कि पूरी दुनिया के लोगों को खामेनेई की मौत पर शोक प्रकट करना चाहिए क्योंकि वह ऐसे नेता थे जिन्होंने पूरी दुनिया में अमन और शांति की बात की थी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.