Assam Amit Shah Speech: ‘आदिवासी परिवारों को गाय और भैंस की सौगात’.. अमित शाह ने असम में कांग्रेस पर छोड़ी सियासी तीर, लगाए गम्भीर आरोप

Ads

Assam Amit Shah Full Speech: असम रैली में अमित शाह ने आदिवासियों को गाय-भैंस देने का वादा किया, कांग्रेस पर घुसपैठ और विकास में विफलता के आरोप लगाए।

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 04:53 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 04:56 PM IST

Assam Amit Shah Full Speech || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • आदिवासियों को गाय-भैंस देने का वादा
  • कांग्रेस पर घुसपैठ बढ़ाने का आरोप
  • BJP ने तीसरी बार सरकार की अपील

गोलपारा: असम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। (Assam Amit Shah Full Speech) सत्ताधारी भाजपा की बात करें तो पार्टी के बड़े बेटा समेत पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए असम पहुँच रहे है।

कांग्रेस पर राज्य को घुसपैठियों का अड्डा बनाने का आरोप

इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वादा किया कि लगातार तीसरी बार बनने वाली BJP सरकार राज्य में घुसपैठियों से निपटेगी और आदिवासी समुदायों के विकास और कल्याण पर ध्यान देगी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने कांग्रेस पर असम को घुसपैठियों का अड्डा बनाने का आरोप लगाया।

शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, “कांग्रेस ने असम को घुसपैठियों का अड्डा बना दिया। अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो घुसपैठिए हमारे आदिवासी इलाकों में भी घुस जाएंगे। आप तीसरी बार BJP सरकार बनाएं। अगली बार जब मैं आऊंगा, तो BJP सरकार चुन-चुनकर घुसपैठियों को वापस भेजेगी। (Assam Amit Shah Full Speech) सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली गई है। समय थोड़ा कम है। हमें पांच साल दीजिए, और हम पहचाने गए घुसपैठियों को चुन-चुनकर हटा देंगे।”

25,000 करोड़ रुपये का बजट अब 1.38 करोड़ रुपये का

शाह ने बीजेपी के आदिवासी कल्याण तुलना कांग्रेस के रिकॉर्ड से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान आदिवासी समाज के विकास के लिए आवंटित बजट 25,000 करोड़ रुपये था, जिसे नरेंद्र मोदी सरकार के तहत बढ़ाकर 1.38 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस बार-बार यहाँ चुनाव लड़ने आती है, लेकिन एक बार भी आदिवासी समुदाय के कल्याण के बारे में बात नहीं करती। 75 साल बीत गए, लेकिन उन्होंने कभी किसी एक भी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया। केवल PM मोदी ने हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाया। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान, आज़ादी से लेकर 2013 तक, आदिवासी समाज के विकास के लिए बजट 25,000 करोड़ रुपये था। PM मोदी ने इसे बढ़ाकर 1.38 करोड़ रुपये कर दिया।”

शाह ने कहा कि BJP असम के हर ज़िले में एक बड़ी डेयरी स्थापित करेगी और हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देगी। शाह ने वादा किया कि, “पूरे देश में आदिवासी समुदायों के लिए, PM मोदी ने उनकी कला, उनकी संस्कृति, उनके खान-पान, उनके पहनावे, उनके संगीत और उनके नृत्य को विश्व मंच पर बढ़ावा दिया है। इस दुधनोई नदी को दूध की नदी के नाम से जाना जाता है, (Assam Amit Shah Full Speech) इसीलिए इसका नाम दुधनोई पड़ा। क्या यहाँ एक भी डेयरी है? हमारे उम्मीदवार को चुनें और उसे विधानसभा भेजें; BJP असम के हर ज़िले में एक बड़ी डेयरी स्थापित करेगी और हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देगी।”

इन्हें भी पढ़ें:-

तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय

नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार

डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

Q1. अमित शाह ने असम में क्या वादा किया?

अमित शाह ने आदिवासी परिवारों को गाय और भैंस देने और डेयरी खोलने का वादा किया।

Q2. कांग्रेस पर अमित शाह ने क्या आरोप लगाए?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम को घुसपैठियों का अड्डा बना दिया।

Q3. बीजेपी की चुनावी रणनीति क्या है?

बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाकर घुसपैठियों को हटाने और विकास पर ध्यान देने की बात कर रही है।