कांग्रेस की जीत पर जमकर थिरके मोदी, जानिए पूरा माजरा देखिए वायरल वीडियो

Ads

कांग्रेस की जीत पर जमकर थिरके मोदी, जानिए पूरा माजरा देखिए वायरल वीडियो

  •  
  • Publish Date - December 13, 2018 / 08:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

छत्तीसगढ़। मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। जिसमें दो राज्यों में कांग्रेस को बहुमत मिला है तो वहीं मध्यप्रदेश में बहुमत के बेहद करीब है। जिसे लेकर कांग्रेस खेमे में चारों तरफ ख़ुशी की लहार देखने को मिल रही है। इस खुशी के मौके पर एक खास झलक देखने मिली जब मोदी के डांस के नाम से वीडियो वायरल हुआ।

ये भी पढ़ें –छत्तीसगढ़ चुनाव 2018 : पहली बार चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों ने दिग्गजों को दी शिकस्त,तो वहीं बाप के हार का बदला बेटे ने लिया

दरअसल छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान एक नया चेहरा देखने मिला जिसे नरेंद्र मोदी के नाम से लोग पुकार रहे थे। वास्तव में ये डुप्लीकेट नरेंद्र मोदी का नाम है अभिनन्दन पाठक जो पूरे मोदी के जैसे दीखते हैं और जब इन्हें जानकारी मिली की कांग्रेस तीन राज्यों में बढ़त के साथ सरकार बना रही है तो उनकी खुशी इस कदर बढ़ गई कि वे अपना डांस रोक नहीं पाये जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अभिनंदन पाठक ने चुनाव के दौरान घूम-घूमकर कांग्रेस का प्रचार किया था। वैसे उन्हें कांग्रेस ने किसी भी तरह से पदस्थ नहीं किया था लेकिन वे अपनी शौक से कांग्रेस का प्रचार कर रहे थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी।और मुलाकात भी ऐसी की राहुल ने अपनी कार से उतारकर अभिनंदन का अभिवादन किया था। कभी खुद को मोदी का छोटा भाई बताने वाले अभिनंदन अब भाजपा से खासे खफा हैं। यहां ये बताना भी जरुरी है कि 2014 में करीब डेढ़ महीने तक उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी के लिए वाराणसी में रुककर प्रचार किया था।