आंध्र प्रदेश में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के कारण 18 लोगों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के कारण 18 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 04:44 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 04:44 PM IST

काकिनाडा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने कहा कि शनिवार को काकिनाडा जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

गृह मंत्री ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अनीता ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है।’

नायडू ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता करेंगे।’’

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्फोट के समय पटाखा बनाने वाली इकाई में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे।

नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया।

भाषा

शुभम खारी

खारी