समानता, भाईचारे के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहती हूं: गुरुस्वामी

Ads

समानता, भाईचारे के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहती हूं: गुरुस्वामी

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 10:25 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 10:25 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों में से एक वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने शनिवार को कहा कि वह सांसद के रूप में अपने कार्यकाल में समानता, भाईचारे और बिना भेदभाव वाले मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

गुरुस्वामी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वह पश्चिम बंगाल की जनता का प्रतिनिधित्व करने और भारत की जनता की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुझपर विश्वास जताने के लिए आभारी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समानता, भाईचारा और भेदभाव-रहित हमारे संवैधानिक मूल्यों ने मेरे जीवन और कार्य को दिशा दी है। मुझे आशा है कि मैं इन आदर्शों को संसद में आगे ले जाऊंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पश्चिम बंगाल की जनता के हितों का प्रतिनिधित्व करने और भारत की जनता की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं।’’

गुरुस्वामी उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश