केरल में महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार
केरल में महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार
पत्तनमथिट्ठा (केरल), नौ मई (भाषा) केरल के अडूर में एक महिला को नशीला जूस पिलाकर उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अडूर निवासी विनोद के रूप में हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज किए जाने के बाद से आरोपी फारार था।
पुलिस ने बाताया कि 28 वर्षीय पीड़िता अपने पति से अलग रहती है। उसने बताया कि आरोपी महिला का पड़ोसी है।
अडूर थाने के अधिकारियों के मुताबिक महिला अक्सर आने-जाने के लिए विनोद के ऑटो रिक्शा का उपयोग करती थी।
पुलिस के अनुसार, इसी साल फरवरी में आरोपी ने महिला को नशीला जूस पिलाकर उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उस घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस के अनुसार, बार-बार धमकी दिए जाने के बाद पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इस बात से गुस्से में आकर विनोद ने कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट भी की।
जिसके बाद महिला ने पिछले महीने शिकायत दर्ज कराई।
उसने बताया कि विनोद की गिरफ्तारी को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जाने पर शिकायतकर्ता ने जिला पुलिस प्रमुख से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विनोद से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े डिजिटल सबूत बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
भाषा
प्रचेता खारी
खारी

Facebook


