आज ही निपटा लें बैंकिंग कामकाज, 8 को देशव्यापी हड़ताल पर बैंक कर्मचारी, ATM के साथ कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

आज ही निपटा लें बैंकिंग कामकाज, 8 को देशव्यापी हड़ताल पर बैंक कर्मचारी, ATM के साथ कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

आज ही निपटा लें बैंकिंग कामकाज, 8 को देशव्यापी हड़ताल पर बैंक कर्मचारी, ATM के साथ कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 7, 2020 7:09 am IST

नई दिल्ली। बैंक से संबंधित जरुरी काम आज ही निपटा लें। क्योंकि बैंक कर्मचारी 8 जनवरी को हड़ताल पर रहने वाले हैं। बैंक कर्मचारियों के कई यूनियनों ने आठ जनवरी को दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से आहूत देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। इसके बाद ऐसा समझा जा रहा है कि बुधवार को बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

पढ़ें- JNU पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया स्पष्ट, हमारे जमाने में नहीं …

ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को श्रमिक विरोधी बताते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। अब बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के इस हड़ताल में शामिल होने से बैंकिंग सेवाओं के बाधित होने की आशंका है।

पढ़ें- निर्भया केस: आज हो सकता है दोषियों को फांसी पर लटकाने का ऐलान, तिहा…

प्रस्तावित हड़ताल से सबसे ज्यादा असर एटीएम सेवाओं पर पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप आजकल में जरूरी कैश निकालकर अपने पास रख लें। बैंकों की हड़ताल से चेक क्लियरेंस में भी देरी हो सकती है। दूसरी ओर इस सप्ताह दूसरे शनिवार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को चेक क्लियर होने के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

पढ़ें- दिल्ली में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को चुनाव आयोग ने दी सुविधा,…

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में किसके बने मेयर और सभापति.. देखिए


लेखक के बारे में