मारपीट मामले में भोजपुरी कलाकार को अग्रिम जमानत

मारपीट मामले में भोजपुरी कलाकार को अग्रिम जमानत

मारपीट मामले में भोजपुरी कलाकार को अग्रिम जमानत
Modified Date: July 25, 2023 / 01:19 am IST
Published Date: July 25, 2023 1:19 am IST

गुरुग्राम, 24 जुलाई (भाषा) गुरुग्राम की एक अदालत ने एक व्यक्ति पर साक्षात्कार लेने के बहाने उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाने वाली एक ‘भोजपुरी कलाकार’ को सोमवार को अग्रिम जमानत दे दी।

पुलिस ने बताया कि बलात्कार मामले के आरोपी महेश पांडे ने 24 वर्षीय एक महिला और उसके चार साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर मारपीट करने तथा बंधक बनाने का आरोप लगाया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह की अदालत ने पांचों आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर करते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दी।

पांडे ने 30 जून को उद्योग विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वह यूट्यूबर होने का दावा करते हैं।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में